राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक | SIT रिपोर्ट, दान व्यवस्था और बड़े फैसलों पर सबकी नजर || #prnewsindia
राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक | SIT रिपोर्ट, दान व्यवस्था और बड़े फैसलों पर सबकी नजर ||

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में आयोजित होगी। इस बैठक में दान पेटी से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर एसआईटी जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। साथ ही महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में चढ़ावा और दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने, राम मंदिर की भविष्य की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था तय करने तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय रिपोर्ट को मंजूरी देने जैसे अहम मुद्दों पर विचार होगा।
महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य, संत-महात्मा तथा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।