कन्नौज: गैंगस्टर व दुष्कर्म आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और भाई नीलू की 5 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क #PRNEWSINDIA
कन्नौज में गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उनके भाई नीलू के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने दोनों भाइयों की करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की ग्यारह संपत्तियों को कुर्क कर लिया।
यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र में राजस्व विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कुर्क की गई संपत्तियों में आठ कृषि भूमि और तीन आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अधिकारियों के अनुसार, नवाब सिंह और उनके भाई नीलू के खिलाफ पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पूर्व दोनों भाइयों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी थीं। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक दोनों की लगभग सत्रह करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां प्रशासन द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं।
प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
बाइट— नवनीता राय, सदर एसडीएम।